It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मानसून सत्र के पहले ही दिन स्कूलों में मीडिया की एंट्री बैन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना
By Lokjeewan Daily - 20-08-2026

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन गुरुवार को स्कूलों में मीडिया की एंट्री बैन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट जैसे नेता भी धरने में शामिल हुए। वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।

इससे पहले कांग्रेस विधायक सुबह पोद्दार मूक-बधिर स्कूल पहुंचे थे। स्कूल में एंट्री बैन के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में पोद्दार स्कूल से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा तक पहुंचे।

कांग्रेस विधायक विधानसभा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। कई नेता बैरिकेड्स पर चढ़ गए।

अन्य सम्बंधित खबरे