It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों से निपटने के लिए राजस्थान पुलिस ने नया एक्शन प्लान
By Lokjeewan Daily - 23-08-2026

मांगों को लिए टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों से निपटने के लिए राजस्थान पुलिस ने नया एक्शन प्लान बनाया है। ऐसे प्रदर्शनों के दौरान सबसे पहले FIR दर्ज की जाएगी।

इसके बाद जो सरकारी संसाधन इस्तेमाल किए जाएंगे, उनका खर्चा भी टंकी पर चढ़ने वालों से ही वसूला जाएगा, जैसे इस दौरान वहां तैनात पुलिसवालों की उस दिन की सैलरी, दमकल-एंबुलेंस के पेट्रोल का पैसा।

डीजीपी राजीव शर्मा ने इसका मसौदा बनाने की जिम्मेदारी एडीजी क्राइम विपिन कुमार पांडेय को दी है।

पानी की टंकी, मोबाइल टावर या हाईटेंशन टावर पर चढ़कर कोई व्यक्ति जान जाेखिम में डालता है तो पुलिस उस युवक के उतरने के बाद उसका मेडिकल कराएगी।

मेडिकल में वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार पाया जाता है तो उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। लेकिन अगर वह मेडिकल में फिट पाया जाता है तो संबंधित थाना पुलिस FIR दर्ज करेगी।

इसके बाद जांच अधिकारी सभी विभागों (सिविल डिफेंस, फायर, SDRF, जलदाय विभाग, बिजली विभाग) से एक रिपोर्ट मांगेंगे। संबंधित विभाग बताएंगे कि व्यक्ति के प्रदर्शन के दौरान कितने सरकारी संसाधन खर्च हुए, जैसे- विभाग से कितनी गाड़ियां गई, कितने अधिकारी गए, कितने समय बिजली सप्लाई या पानी सप्लाई बंद रही।

इस रिपोर्ट में पुलिस भी खुद के वाहनों और पुलिसकर्मियों व अधिकारियों का खर्च जोड़ेगी। रिपोर्ट में जो भी खर्च निकलकर आता है, वह जिला प्रशासन की मदद से प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति से वसूला जाएगा।

व्यक्ति रुपए नहीं देता है तो कोर्ट से बार-बार नोटिस जाएगा। इसके अलावा कोर्ट अगर आदेश करेगा तो व्यक्ति के खुद के नाम की संपत्ति कुर्क की जा सकती है।

अन्य सम्बंधित खबरे