It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से
By Lokjeewan Daily - 26-08-2026

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए केवल तीन दिन का समय मिलेगा।

आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन पत्र भरने का समय रखा है, लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त रविवार को छोड़कर प्रत्याशी केवल 27, 29 और 31 अगस्त के दिन ही नामांकन पत्र भर सकेंगे। इधर निर्वाचन आयोग ने धार्मिक आस्था और आमजन की भावनाओं को देखते हुए नगर निगम पाली और नगर परिषद फतेहपुर (सीकर) में वोटिंग की डेट को बदला है।

जयपुर नगर निगम में नामांकन के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने इस बार 15 रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के ऑफिस खोले है, जहां प्रत्याशियों के नामांकन भरवाए जाएंगे। इस बार 150 वार्डो में हर 10 वार्ड पर एक RO ऑफिस खोला है, जहां इन वार्डो में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नामांकन पत्र भर सकेंगे।

वहीं चुनाव करवाने संबंधि ट्रेनिंग आज से शुरू हो गई। जयपुर जिले की सभी नगरीय निकायों में चुनाव करवाने के लिए 13076 पीठासीन अधिकारी (पीआरओ) और मतदान अधिकारी (पीओ) को दो सेशन में ट्रेनिंग दी जाएगी।

अन्य सम्बंधित खबरे