It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पत्रकार जान खतरे में डालकर सच्चाई सामने लाते हैं-उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी
By Lokjeewan Daily - 27-08-2026

दैनिक भास्कर और गूगल के सहयोग से जयपुर के होटल ललित में न्यूज ट्रेनिंग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजस्थान और बिहार के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसमें राजस्थान की 30 बेस्ट स्टोरीज पर 34 पत्रकारों और बिहार की 12 बेस्ट स्टोरीज के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- भास्कर एप के माध्यम से ग्राउंड की आवाज हम तक पहुंचती है। इनकी वजह से हम लोग अपने काम को बेहतर कर सकते हैं।

भास्कर की वजह से बहुत कुछ बदला है, यह सबसे पहले, सबसे सटीक खबर लेकर आता है। आप लोग एक सैनिक की तरह काम कर रहे हैं। आज उन सैनिकों को सम्मानित किया गया है। उसके लिए मैं दैनिक भास्कर डिजिटल का आभार व्यक्त करती हूं।

कार्यक्रम में दैनिक भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल, गूगल की इंडिया न्यूज पार्टनरशिप की हेड दुर्गा रघुनाथ, गूगल इंडिया न्यूज पार्टनरशिप के नितिन, दैनिक भास्कर एप के सीईओ पथिक शाह और राजस्थान के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दैनिक भास्कर के स्टेट वीडियो हेड अमित शर्मा ने किया।

अन्य सम्बंधित खबरे