It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर में जाली नोटों : पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट
By Lokjeewan Daily - 29-08-2026

जयपुर में जाली नोटों के इंटरनेशनल गिरोह का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आमजन को नकली करेंसी को लेकर अलर्ट किया है। पुलिस ने लोगों को जाली और असली नोट की पहचान करने के तरीके बताते हुए जरूरी गाइडलाइन जारी की है।

पुलिस के अनुसार नकली जाली नोटों की क्वालिटी अलग-अलग स्तर की हो सकती है। इसलिए यदि नोट को लेकर संदेह है तो उसे आगे चलाने के बजाय बैंक में जाकर जांच कराना ज्यादा सुरक्षित है।

पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि कोई करेंसी नोट नकली जैसा प्रतीत होता है तो उसे बाजार में चलाने की कोशिश न करें। नोट को किसी बैंक में ले जाकर उसकी जांच कराई जा सकती है। इससे नकली नोट को आगे चलाने से बचा जा सकता है और अनजाने में परेशानी में पड़ने की संभावना भी कम होगी।

संदिग्ध नोट की जांच के लिए अल्ट्रावॉयलेट (UV) लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूवी मशीन से नोट पर मौजूद सुरक्षा फीचर्स की जांच की जाती है। इसके अलावा नोट के वॉटरमार्क, प्रिंटिंग और कागज की गुणवत्ता को भी ध्यान से देखना चाहिए।

दरअसल, बजाज नगर थाना पुलिस और CST टीम ने कार्रवाई करते हुए जाली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 4 लाख 30 हजार 500 रुपए के 500 नकली नोट बरामद किए गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि जाली नोटों की यह खेप बांग्लादेश से जयपुर पहुंची थी। इन नकली नोटों को आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी।

अन्य सम्बंधित खबरे