It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे जिला कार्यालय बुलाकर सिंबल दिया जाएगा
By Lokjeewan Daily - 29-08-2026

निकाय चुनावों को लेकर भाजपा इस बार नया फार्मूला अपना सकती हैं। पार्टी ने तय किया है कि इस बार प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे जिला कार्यालय बुलाकर सिंबल दिया जाएगा।

जिन संभागों की रायशुमारी हो चुकी है, उनके निकाय प्रभारी को प्रदेश अध्यक्ष का हस्ताक्षर किया हुआ खाली सिंबल देकर क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।

वहीं अब प्रदेश भाजपा कार्यालय में जो नाम फाइनल होंगे, वह संबंधित जिला अध्यक्ष और विधायक को मेल किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित जिला अध्यक्ष और विधायक पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को सूचना देंगे और उसे सिंबल देंगे।

उधर, कांग्रेस में भी कई जगहों पर सीधे उम्मीदवारों या रिटर्निंग ऑफिसर के पास सिंबल पहुंचाए जाएंगे। विवाद वाली जगहों पर पार्षद उम्मीदवारों के टिकटों की घोषणा की जगह सिंबल ही दिए जाएंगे।

कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को सिंबल भिजवाने शुरू कर दिए हैं। जिलाध्यक्षों को ही स्थानीय राजनीतिक हालात और सियासी समीकरणाों के हिसाब से पार्षद टिकटों की घोषणा का अधिकार दिया है। विवाद वाली जगहों पर टिकट सार्वजनिक करने की जगह उम्मीदवारों को सिंबल देने की रणनीति अपनाई गई है। कांग्रेस ने हर जगह के लिए यह फॉर्मूला लागू करने को बाध्य नहीं किया है।

अन्य सम्बंधित खबरे