
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में ऊर्जा क्षेत्र को विस्तार देने की तैयारी है। प्रदेश में इस वित्तीय साल में 60 नए CNG पंप लगाए जाएंगे, जिससे CNG की उपलब्धता बढ़ेगी। इनमें से 23 स्टेशन शुरू हो चुके हैं। दिसंबर तक सभी 60 सीएनजी स्टेशन शुरू करने का लक्ष्य है।
इसके साथ ही नई तकनीक के जरिए कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। उत्पादन को बढ़ाकर 80 हजार बैरल प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी प्रदेश में रोजाना करीब 51-52 हजार बैरल कच्चे तेल का उत्पादन हो रहा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने सचिवालय में पेट्रोलियम और सीजीडी सेक्टर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। बाड़मेर-सांचौर और जैसलमेर बेसिन में एएसपी तकनीक और बीकानेर-नागौर बेसिन में सीएसएस तकनीक से तेल का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
प्रदेश में इस वित्तीय साल में 60 नए CNG पंप लगाए जाएंगे . . .
2026-09-01 18:58:38
भाजपा का नया फार्मूला : प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करके सीधे . . .
2026-08-29 18:02:37
गहलोत ने सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर उठे विवाद के बी . . .
2026-08-29 17:54:53
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13
नौ साल की अंजलि जाते-जाते तीन लोगों को दे गई नई जिंदगी . . .
2026-08-29 18:05:41
ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड . . .
2026-08-29 17:56:40