
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में पिछले चार दिनों से जारी 'मानसून ब्रेक' का दौर अब खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से राज्य में बारिश की गतिविधियां दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। बुधवार और गुरुवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी से शुरुआत होगी, जबकि 4 सितंबर से प्रदेश के कई संभागों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
बीते चार दिनों से बारिश न होने और सितंबर के शुरुआती दिनों में सूखा रहने के कारण अधिकांश शहरों में पारा एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार लो-प्रेशर सिस्टम का प्रभाव: उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर एक वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया (WML) बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
मानसून ट्रफ: मानसून ट्रफ लाइन इस समय जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, वाराणसी से होते हुए इस लो-प्रेशर सिस्टम के जरिए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।
4 से 7 सितंबर का अलर्ट: 4 सितंबर से भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान कोटा संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
जयपुर: मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद दोपहर बाद हल्के बादल छाए। राजधानी में 4 सितंबर से अच्छी बारिश की संभावना है।
कोटा: दिनभर तेज धूप और उमस रही। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कोटा संभाग के लिए 3 और 4 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
उदयपुर: लेकसिटी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन 4 सितंबर के बाद संभाग में छिटपुट बारिश के आसार हैं।
अजमेर व अलवर: अजमेर में पारा 32.2 डिग्री और अलवर में 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दोनों ही जिलों में तीखी धूप और उमस ने आमजन को परेशान किया।
जोधपुर व सीकर: पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कमी बरकरार है। जोधपुर जिले में अब तक सामान्य से 89% कम बारिश दर्ज हुई है, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में पारा 33.2 डिग्री दर्ज किया गया; दोनों ही जिलों में फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है।
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
राजस्थान में बगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, . . .
2026-09-02 12:23:24
प्रदेश में इस वित्तीय साल में 60 नए CNG पंप लगाए जाएंगे . . .
2026-09-01 18:58:38
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13