
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) पूरी होने के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। जांच प्रक्रिया के दौरान जहां कई दिग्गज और अधिकृत प्रत्याशियों के पर्चे तकनीकी कारणों से खारिज हो गए, वहीं भीलवाड़ा में 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के पार्टी सिंबल जमा न होने को लेकर कांग्रेस के भीतर ही खुली बगावत सामने आ गई है।
स्क्रूटनी में रद्द हुए प्रमुख नामांकन जयपुर: नगर निगम के वार्ड नंबर 111 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ज्वाला प्रसाद का नामांकन जांच के बाद खारिज कर दिया गया। वहीं, वार्ड 146 में भाजपा प्रत्याशी बनाई गई महिला ने ऐन वक्त पर नामांकन फॉर्म ही दाखिल नहीं किया। वार्ड 98 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी उतारने के विरोध में प्रदर्शन किया।
झालावाड़ नगर परिषद: वार्ड 5 से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह, वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी सागर कहार और वार्ड 31 से कांग्रेस प्रत्याशी शाहरुख का पर्चा जांच में निरस्त हो गया।
भीलवाड़ा में सिंबल विवाद: PCC सदस्य ने डोटासरा को ठहराया जिम्मेदार
भीलवाड़ा नगर निगम के कुल 70 वार्डों में से 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के सिंबल तय समय पर जमा न होने के चलते पार्टी की अधिकृत दावेदारी से बाहर होने का मामला गरमा गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सदस्य मनोज पालीवाल ने इस भारी चूक के लिए सीधे तौर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भीलवाड़ा देहात कांग्रेस नेता महेश सोनी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश के अन्य निकायों से जुड़े बड़े अपडेट्स
चित्तौड़गढ़ में पूर्व विधायक और ADM के बीच तीखी बहस: चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जाड़ावत द्वारा नौकरी को लेकर टिप्पणी करने पर एडीएम ने कड़ा ऐतराज जताते हुए अपनी मर्यादा में रहने की चेतावनी दी।
पाली में कांग्रेस के 2 सिंबल 'गायब' होने का आरोप: पाली में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने भाजपा के दबाव में आकर उनके जमा कराए गए 65 सिंबलों में से 2 सिंबल गायब कर दिए। कांग्रेस पर्यवेक्षक हेमसिंह शेखावत ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार देते हुए अधिकारियों के पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल खड़े किए।
किशनगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी की मौत: अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड 36 से निर्दलीय उम्मीदवार रिखब रील का आकस्मिक निधन हो गया। वे सरवाड़ स्थित अपनी बहन के घर गए थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत होना सामने आया है।
धौलपुर और भरतपुर में प्रत्याशियों पर हमले: धौलपुर नगर परिषद के वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना शर्मा के पति रामू शर्मा पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में निर्दलीय प्रत्याशी हरप्रिया और उनके परिवार पर भी हमले का मामला दर्ज हुआ है।
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच में कई पर्चे निरस्त . . .
2026-09-02 12:28:05
राजस्थान में बगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, . . .
2026-09-02 12:23:24
प्रदेश में इस वित्तीय साल में 60 नए CNG पंप लगाए जाएंगे . . .
2026-09-01 18:58:38
जयपुर के चिड़ियाघर में टाइगर का हमला, महिला की मौत . . .
2026-09-02 12:44:28
जन्माष्टमी पर चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद, गोविंदद . . .
2026-09-02 12:25:34
जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में . . .
2026-09-01 18:57:13