
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक की। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों और गंभीर मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच, उचित परामर्श और नियमित फॉलोअप मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान से लेकर उपचार तक लगातार निगरानी रखने और एंटीनेटल केयर की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शैशव के लिए चल रहे नवाचारों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।
बैठक में प्रसव सखी सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े नवाचारों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि किसी चिकित्सा संस्थान में सफल साबित हो रही कार्यप्रणाली को जरूरत के अनुसार दूसरे संस्थानों में भी अपनाया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
बेनीवाल की RLP और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन . . .
2026-09-07 12:47:02
जोधपुर में चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सख्ती, हाई रिस्क प्रेगनेंसी की . . .
2026-09-06 12:59:58
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26
जयपुर की उपभोक्ता अदालत ने उपभोक्ता के हक में फैसला सुनाया . . .
2026-09-07 12:53:31