It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने
By Lokjeewan Daily - 07-09-2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश (सीजे) नियुक्त किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर हुए विवाद के बाद यह फैसला लिया है।

आज राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे संजय के. अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय के अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 44 वें मुख्य न्यायधीश पद की शपथ ली। शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन से जारी वारंट पर साइन किया।

शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित प्रदेश के तमाम मंत्री राजस्थान हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश मौजूद है।

अन्य सम्बंधित खबरे