It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
By Lokjeewan Daily - 15-09-2026

राजस्थान के 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव का सोमवार को रिजल्ट आ गया। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा में भाजपा मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला।

वहीं, पाली, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर रहेंगे। पाली और अजमेर में कांग्रेस और अलवर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। जोधपुर में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। भरतपुर में निर्दलीय आगे रहे।

जयपुर में 4, कोटा में 3 और जोधपुर में 1 वार्ड का रिजल्ट रोका गया है। यहां री-पोलिंग के बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।वार्ड नंबर 113 से कांग्रेस कैंडिडेट गजनफर अली ने 10014 वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। हॉट सीट माने जाने वाले वार्ड 112 से भाजपा कैंडिडेट और जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हार गईं हैं। वार्ड नंबर- 35 से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विमल कटियार भी 1461 वोटों से हारे हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे