
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण की स्थगित की गई लॉटरी की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। अब प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को निकाली जाएगी। पंच और सरपंच के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी।
पंचायतीराज आयुक्त जोगाराम ने बुधवार देर रात सभी कलेक्टरों को लेटर भेजकर 23 और 24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी निकालने के आदेश दिए हैं।
पहले प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर और पंच, सरपंच की लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जानी थी। लेकिन 15 सितंबर को इसे स्थगित कर दिया था। इसे स्थगित करने का कारण शहरी निकाय प्रमुखों का चुनाव बताया था। इससे पहले 16 अगस्त को भी पंचायत चुनाव की लॉटरी को स्थगित कर दिया गया था। तब 18 अगस्त को सरंपचों और वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जानी थी।
आरक्षण की लॉटरी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों के कार्यक्रम की कभी भी घोषणा कर सकता है। आयोग की तैयारियों के अनुसार 26 सितंबर के आसपास चुनाव कार्यक्रम की घोषणा संभव है।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लग जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार नवंबर तक स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने हैं।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले झमाझम : उदयपुर में पुल पर बह . . .
2026-09-18 12:47:47
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03