It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया
By Lokjeewan Daily - 19-09-2026

नगर निगम जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया है। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।

बीजेपी ने शुक्रवार को अपने पार्षदों से 3-3 नाम लिए थे। इसके बाद सभी पार्षदों को शुक्रवार को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट किया गया था। आज नाम फाइनल होने के बाद सुनील कोठारी को बाड़ेबंदी से जयपुर बुलाया गया था।

कांग्रेस से सुनीता मावर, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को हराने वाली सुनीता मेठी और दशरथ अटल ने नॉमिनेशन फॉर्म भरा हैं। हालांकि अधिकृत प्रत्याशी सुनीता मावर होने से बाकी दोनों का फॉर्म स्क्रूटनी में खारिज हो जाएगा।

बीजेपी ने पार्षद चुनाव में बहुमत हासिल किया है। ऐसे में कोठारी का जयपुर मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 25 सितंबर को होगी।

अन्य सम्बंधित खबरे