It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : 273 निकायों में अध्यक्ष और 5 निगमों में मेयर चुनने के लिए मतदान आज
By Lokjeewan Daily - 21-09-2026

जयपुर। राजस्थान के शहरी निकायों में सत्ता का चेहरा तय करने के लिए आज (सोमवार, 21 सितंबर) मतदान हो रहा है। प्रदेश के पांच नगर निगमों सहित कुल 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष, सभापति और महापौर (मेयर) पद के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही दोपहर बाद मतगणना शुरू होगी और शाम तक चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनावी गणित और प्रमुख आंकड़े कुल निकाय: प्रदेश के कुल 309 नगरीय निकायों में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वार्ड पार्षदों के चुनाव हुए थे।
32 निकायों में निर्विरोध निर्वाचन: 309 में से 32 निकायों (2 नगर निगम सहित) में प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें भाजपा के 28, कांग्रेस के 2 और भाजपा-समर्थित 2 निर्दलीय शामिल हैं।
चार निकायों में चुनाव स्थगित (25 सितंबर को मतदान): जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगर पालिका में ईवीएम की तकनीकी खामियों व पुनर्मतदान के कारण अध्यक्ष/महापौर चुनाव 25 सितंबर तक के लिए स्थगित किए गए हैं।
आज 273 निकायों में घमासान: शेष 273 निकायों में आज मतदान हो रहा है, जिनमें उदयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित 5 नगर निगमों के मेयर पद के चुनाव भी शामिल हैं।
उपाध्यक्ष/डिप्टी मेयर चुनाव: सभी निकायों में उपाध्यक्ष और उपमहापौर के चुनाव अगले दिन, यानी 22 सितंबर को संपन्न होंगे।
अजमेर नगर निगम: अजमेर में मेयर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला बेहद कड़ा है। बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के आतिथ्य में बाड़ेबंदी में रखे गए कांग्रेस के पार्षद विशेष विमान से जयपुर पहुंचे और वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान के लिए अजमेर लाए जा रहे हैं।
उदयपुर नगर निगम: उदयपुर में भाजपा के भीतर गुटबाजी और बगावत के सुरों के बीच पारस सिंघवी और कांग्रेस की पूनम कुंवर के बीच सीधा मुकाबला है, जहां भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है।
निर्दलीयों की भूमिका निर्णायक: कई नगर परिषदों और पालिकाओं में निर्दलीय पार्षद किंगमेकर की भूमिका में हैं, जिसके चलते दोनों ही प्रमुख दलों ने पार्षदों की कड़ी बाड़ेबंदी कर रखी है।

अन्य सम्बंधित खबरे