It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कांग्रेसियों को हमेशा अपनी कुर्सी का डर रहता था, इसलिए हर तीन-तीन महीने में चुनाव कराते थे-सीएम भजनलाल
By Lokjeewan Daily - 22-09-2026

सीएम ने कहा- कांग्रेसियों को हमेशा अपनी कुर्सी का डर रहता था, इसलिए हर तीन-तीन महीने में चुनाव कराते थे। जब निकाय चुनाव शुरू नहीं हुए थे, तभी से इन्होंने सत्ता के दुरुपयोग का राग अलापना शुरू कर दिया था। जब चुनाव ही शुरू नहीं हुए तो कैसे दुरुपयोग कर लिया।

निकाय चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत के बाद सोमवार शाम को प्रदेश कार्यालय में जश्न के दौरान सीएम भजनलाल ने ये बात कही।

सीएम ने कहा- कांग्रेसी कभी कहते हैं कि सीएम की अधिकारी नहीं सुनते हैं। कभी कहते हैं कि अधिकारी हमारे हिसाब से काम कर रहे हैं। उनकी खुद की कोई जमीन नहीं है। ये जैसा समय होता है, वैसा ही राग अलापना शुरू कर देते हैं।

राजस्थान में अब तक 301 निकायों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इनमें से बीजेपी के सबसे ज्यादा अध्यक्ष बने हैं। वहीं भाजपा ने 7 में से 6 नगर निगम जीतकर अपने मेयर बनाए हैं।

भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान के 4 जल समझौते सदियों से अटके हुए थे। हमारी सरकार ने सभी अटके हुए जल समझौते पूरे किए। कांग्रेस ने हमेशा उन्हें अटकाने का काम किया। जिस तरह से प्रदेश की जनता ने हमें निकाय जिताए हैं, हम उसके आभारी रहेंगे।

सीएम ने कहा- कांग्रेस के लोग कभी राजनीति नहीं करते हैं, यह लोग जातिवाद और धर्म के हिसाब से टिकट बांटकर समीकरण बनाते हैं। चुनाव में जीत पर सीएम ने कहा- इस जीत के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद है। जीत का श्रेय हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है। आज हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। ऐसा नेतृत्व सदियों में मिलता है। उनके नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर मंच पर प्रदेश अध्य्क्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, महामंत्री श्रवण बगड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, जयपुर जिले के तीनों जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे