मुख्य सामग्री पर जाएं

रविवार, 08 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
राजस्थान

राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम में से 6 में भाजपा जीती

ल

लोकजीवन संवाददाता

23 सितम्बर 2026, 12:32 PM 1 मिनट में पढ़ें

राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम में से 6 में भाजपा जीती

राजस्थान में मंगलवार को हुए डिप्टी मेयर के चुनाव में 7 नगर निगम में से 6 में भाजपा जीती। बीकानेर में बड़ा उलटफेर हो गया। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बाद भी यहां भाजपा ने डिप्टी मेयर बना लिया। यहां कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। एक दिन पहले हुए चुनाव में यहां कांग्रेस ने मेयर बनाया था।

अजमेर में भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों को 40-40 वोट मिले। ऐसे में लॉटरी से भाजपा जीत गई। पाली में भी लॉटरी से फैसला हुआ। यहां निर्दलीय महबूब टी ने जीत दर्ज की। डीग नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला।

जोधपुर की मथानिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्षद बस में पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हेलमेट पहनकर आईं। उन्होंने कहा- यह हेलमेट सुरक्षा के लिए है। दरअसल, सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया था।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें