It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी
By Lokjeewan Daily - 24-09-2026

प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों पर आरक्षण तय करने के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली जाएगी। सरपंचों के 14403 और वार्ड पंचों के 1,30,584 पदों के लिए लॉटरी से आरक्षण तय होगा। उपखंड स्तर पर लॉटरी निकलेगी।

सरपंच के 14403 पदों में से एसटी के 3058, एससी के 2493 और ओबीसी के लिए 1961 सरपंचों के पद आरक्षित होंगे। प्रदेश में वार्ड पंचों के 1.30 लाख पदों में से 21 हजार 962 वार्ड एएसी के लिए, 19117 एसटी के लिए और 15 हजार वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे।

पंच और सरपंच के चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। हर कैटेगरी में 50 फीसदी पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर आरक्षण लॉटरी से तय किया जाएगा। अनारक्षित कैटेगरी में भी आधे पद महिलाओं के लिए होंगे।

चार जिलों में सरपंच, वार्ड पंच के सभी पद एसटी के लिए रिजर्व होंगे। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर में सरपंच, वार्ड पंच के सभी पद एसटी के लिए रिजर्व हैं। इन जिलों में एससी और ओबीसी के लिए कोई पद रिजर्व नहीं है। ट्राइबल सब-प्लान (TSP) क्षेत्र में होने के कारण ​ऐसा किया गया है।

इन चारों जिलों में प्रधान, जिला परिषद मेंबर, पंचायत समिति मेंबर के भी सब पद एसटी के लिए रिजर्व हैं। यहां अनारक्षित पद नहीं है। बांसवाड़ा में सरपंच के 327, डूंगरपुर में 442, सलूंबर में 207, प्रतापगढ़ में 277 पद हैं, ये सभी केवल एसटी के लिए रिजर्व हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे