It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में सीजन का पहला नया सिस्टम एक्टिव
By Lokjeewan Daily - 28-09-2026

मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में सीजन का पहला नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस सिस्टम के असर से दो से तीन दिन पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। रविवार को अजमेर, सीकर, कोटा, नागौर, डूंगरपुर, बीकानेर सहित कई स्थानों पर आधा इंच तक बारिश हुई।

आंधी के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। ज्यादातर शहरों में दिन-रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग जयपुर केन्द्र निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि दो दिन भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी में बारिश के आसार हैं। लो प्रेशर और हवा में नमी से होगी बारिश : चक्रवाती सिस्टम की तीव्रता पूर्वी इलाकों में ज्यादा थी लेकिन डिप्रेशन के कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया में बदलने से बारिश की तीव्रता कम रहेगी लेकिन हवा में नमी बनी रहने के कारण हल्की से मध्यम बारिश देता है। जब एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया और पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम आपस में टकराते हैं, तो बारिश की संभावना बढ़ जाती है।

अन्य सम्बंधित खबरे