
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर। गृह रक्षा (होमगार्ड) में चयन के दौरान कूटरचित एवं फर्जी शैक्षणिक व विशेष योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रातानाडा थाना पुलिस ने दो अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। यह कार्रवाई गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर के प्रशासनिक अधिकारी बृजपाल सिंह की रिपोर्ट पर की गई है।
आरएससीआईटी प्रमाण पत्र में गड़बड़ी: गृह रक्षा नवीन नामांकन प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में फलोदी के जैतसर निवासी खेमाराम (पुत्र मोतीराम) द्वारा प्रस्तुत आरएससीआईटी (RSCIT) प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। जांच में सामने आया कि जारीकर्ता एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रमाण पत्र पर अंकित लर्नर कोड किसी अन्य अभ्यर्थी से संबंधित था।
आईटीआई (फीटर) अंकतालिका फर्जी: जोधपुर के बावड़ी (सेवकी कला) स्थित सवां गांव निवासी रामपाल (पुत्र लादूराम) द्वारा प्रस्तुत आईटीआई (फीटर) की अंकतालिका का जब ऑनलाइन सत्यापन किया गया, तो उस पर अंकित रोल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से आईटीआई उत्तीर्ण होना पाया गया।
गृह रक्षा महानिरीक्षक के निर्देश पर दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी गई थी, जिसके आधार पर अब रातानाडा थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच सहायक उपनिरीक्षक (ASI) कैलाश चंद्र द्वारा की जा रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 30 कृषि उपज मण्डी समितियों . . .
2026-09-30 13:11:17
होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ाया, कूटरचित प्रमाण पत्र ल . . .
2026-09-30 13:08:43
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
श्रुति भारद्वाज को फिर बनाया आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक . . .
2026-09-30 13:02:21
जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, गोदाम से 61,600 कार्टन-पा . . .
2026-09-30 13:00:43
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36