It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में व्यापारिक संगठन कल नहीं लेंगे UPI पेमेंट
By Lokjeewan Daily - 01-10-2026

UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में प्रदेशभर समेत जयपुर के व्यापारिक संगठन कल यानी 2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाएंगे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (BUVM) ने देशभर में 2 और 15 अक्टूबर को UPI से पेमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। जयपुर में भी इससे जुड़े व्यापारिक संगठन और मुहाना मंडी के व्यापारी इस विरोध में शामिल रहेंगे।

बीयूवीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में बुधवार को देशभर के करीब 17 राज्यों के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि 2 अक्टूबर को देशभर में ‘नो UPI डे’ मनाकर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

इसके बाद 10 अक्टूबर को स्थानीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन और 15 अक्टूबर को फिर ‘नो UPI डे’ मनाया जाएगा। व्यापारियों पर MDR शुल्क नहीं हटाने पर इसके बाद भी आंदोलन जारी रखने का फैसला किया गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे