It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हंसियावास में 800 करोड़ रुपये के कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास, शीघ्र होगा काम शुरू : भजनलाल शर्मा
By Lokjeewan Daily - 01-10-2026

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शेखावाटी में यमुना के पानी का दशकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। 34 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत की यमुना जल परियोजना के अंतर्गत तीन पाइपलाइनों से हथिनीकुंड बैराज से सीकर, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों तक पेयजल लाया जाएगा जिससे यह क्षेत्र खुशहाल और समृद्ध होंगे। अपर यमुना बेसिन में रेणुका, लखवार और किशाऊ बांध से राजस्थान के हिस्से का पानी गैर-मानसून अवधि में भी लगातार आता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज हंसियावास जलाशय परिसर में 800 करोड़ रुपये की लागत के कृत्रिम जलाशय का शिलान्यास शेखावाटी में यमुना जल लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री गुरूवार को फतेहपुर में सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा के अन्तर्गत चूरू, झुंझुनूं एवं सीकर जिलों के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है। उनके मार्गदर्शन में दशकों से लंबित परियोजनाओं को गति मिल रही है। देशभर में 10 अंतर-राज्यीय जल समझौतों का समाधान हुआ है। जिसमें राज्य से जुड़ी रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, नर्मदा जल से संबंधित समझौता और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 15 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाया गया है। गांव-वार्डों की समग्र योजना में सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 4 लाख सरकारी भर्तियों का संकल्प लिया गया है। इसमें से अब तक 1 लाख 89 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। सवा लाख पदों के लिए भर्ती कैलेण्डर जारी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गांव और वार्डों के विकास के लिए समग्र योजना बनाई है। इसके अंतर्गत सुविधाओं एवं सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। गांवों में अटल ज्ञान केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण परिवेश के छात्रों को ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। वहीं, डेयरी और रोडवेज जैसे विभाग घाटे से उबर कर मुनाफे में आ रहे हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे