
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी पीढ़ियों की सहभागिता से ही सशक्त और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास नई ऊर्जा और विचार हैं तो वरिष्ठ पीढ़ी के पास अनुभव और जीवन की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों का अनुभव साथ चलें तो समाज की प्रगति और राष्ट्र की शक्ति और अधिक सुदृढ़ होती है। वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव, जीवन-संघर्ष और मार्गदर्शन समाज तथा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।
मुख्यमंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वृद्धजन पिछले 75-80 वर्षों में विज्ञान, विकास, खानपान, पहनावे, सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक मूल्यों सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन के प्रत्यक्ष साक्षी रहे हैं। उनके अनुभवों का लाभ युवा पीढ़ी को मिले और नई पीढ़ी अतीत के संघर्षों एवं अनुभवों को समझे। उनके जीवन में संघर्ष की कहानी, सफलता के अनुभव, कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने वाला जीवन-ज्ञान है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के चरणों में स्वर्ग है और उनकी सेवा का फल दुनिया की कोई ताकत नहीं दे सकती। युवाओं से आह्वान किया कि वे माता-पिता एवं वरिष्ठजनों की सेवा करें, क्योंकि उनका आशीर्वाद जीवन में अमूल्य होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में लगभग 91 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हर महीने 1100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा रही है। इसके अतिरिक्त वृद्धजनों को चिकित्सा, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 53 वृद्धाश्रम तथा 7 संत श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण व सामाजिक जीवन के लिए 36 मुख्यमंत्री पुनवास गृह और 17 स्वयंसिद्धा आश्रम संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए रामाश्रय योजना के तहत राज्य के 61 जिला अस्पतालों में 61 रामाश्रय वार्ड स्थापित किए गए हैं। हमारी सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक कुल 1 लाख 12 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाई है। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसों में 60 से 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट तथा 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 50 लाख 94 हजार 831 लाभार्थियों को कुल 684.21 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया और उनके अनुभव सुने। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थाओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वंचित और जरूरतमंद वर्ग को सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा और उत्थान के समान अवसर दे रही है।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिनेश कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। साथ ही, प्रदेशभर के जिलों से भी वरिष्ठ जन वीसी के माध्यम से जुड़े।
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा प . . .
2026-10-02 13:41:17
गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पु . . .
2026-10-02 13:38:42
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के . . .
2026-10-02 13:30:45
जयपुर नगर निगम में महापौर की कुर्सी संभालने के बाद सुनील कोठारी अ . . .
2026-10-02 13:35:26
जीजा को ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपए मांगने का मामला सामने आया . . .
2026-10-02 13:33:18
जयपुर में दीपक चाहर और रणवीर अलाहबादिया ने किया शूट . . .
2026-10-01 17:59:46