
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हो गया। इन परिणामों में अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौधरी को सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले हैं। अनिल चोपड़ा 5.45 लाख वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
राजकुमार परसवाल 1.95 लाख वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। वोटों के लिहाज से अभिषेक चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। अब यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी टॉप पैनल का इंटरव्यू लेंगे। इसके बाद आधिकारिक रूप से अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 19 उम्मीदवार थे। टॉप-3 में रहे तीनों प्रत्याशियों में से इंटरव्यू के बाद 1 अध्यक्ष और बाकी दोनों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा जो प्रत्याशी जितने वोट लेकर आया है, उसे उसी हिसाब से कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में एससी-एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी, महिला आरक्षित कोटे के तहत भी पद दिए गए हैं।
चुनाव में 3 हजार 338 वोट के साथ चौथे नंबर पर रही निशा खींचड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला ओपन) बनाया गया है। पांचवें नंबर पर रही अलफिजा को 2144 वोट मिले हैं, उन्हें अल्पसंख्यक कोटे में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह छगनलाल कुलदीप, प्रकाश चंद मीणा, भगवती मीणा को एससी-एसटी कोटे में उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिव्यांग कोटे में तेजकरण चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, निर्मला मेघवाल को एससी-एसटी महिला, यास्मीन को अल्पसंख्यक महिला और शीतल परिहार और राहुल खान को ओबीसी कोटे में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह डिंपल सिंधल, सुमन बानो, दिव्यानी कटारा, पूजा भार्गव आशीष सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं।
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स् . . .
2026-10-05 17:47:06
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का भरतपुर दौरा, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान . . .
2026-10-05 17:43:26
राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते . . .
2026-10-05 17:40:42
जयपुर में मनचले युवक ने युवती से जबरन बात कर दोस्ती करने का दबाव . . .
2026-10-05 17:37:40
जयपुर में हैरिटेज डोर सीजन-3 ‘द रॉयल प्रिव्यू’ का फर्स्ट लुक लॉन् . . .
2026-10-05 17:36:03
जयपुर विकास प्राधिकरण सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर 50 से ज्याद . . .
2026-10-05 17:33:34