It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का भरतपुर दौरा, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का किया भ्रमण
By Lokjeewan Daily - 05-10-2026

भरतपुर । राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर में हैं। इस दौरान सोमवार को वे विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। यहां उन्होंने उद्यान का भ्रमण किया और वहां की जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों और वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव के उद्यान पहुंचने पर वन विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पूरे पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सारस, साइबेरियन क्रेन सहित कई दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों को देखा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस सीजन में अब तक कितने प्रवासी पक्षी पार्क में आ चुके हैं और उनके संरक्षण के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने उद्यान परिसर में पौधा रोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सरकार की प्राथमिकता है कि इस धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।
वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को उद्यान में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिसमें बेहतर ट्रैक, गाइड की उपलब्धता और सूचना केंद्र शामिल हैं।
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों के लिए सुविधाएं और बढ़ाई जाएं। पार्क में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पार्क में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद है।

अन्य सम्बंधित खबरे