
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में जुगल किशोर, प्रतिनिधि आम आदमी पार्टी, प्रमोद दिवाकर, प्रतिनिधि बहुजन समाज पार्टी तथा राजेश सैनी, प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी उपस्थित रहे।
प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष एवं आचार संहिता प्रकोष्ठ एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर शहर-पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा निर्वाचन आयोग के 3 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस-नोट के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक में पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सहयोग करने की अपील की गई।
पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बै . . .
2026-10-07 12:54:41
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च . . .
2026-10-07 12:53:09
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स् . . .
2026-10-05 17:47:06
जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ . . .
2026-10-07 12:51:09
शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर डेढ़ लाख ठगे . . .
2026-10-07 12:48:59
जयपुर में CNG और PNG महंगी:आज रात 12 बजे से दरें लागू होंगी . . .
2026-10-07 12:46:08