It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या
By Lokjeewan Daily - 12-10-2026

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की कथित हमले में मौत हो गई। घटना भौंड़ा गांव में हुई, जहां क्रेशर खनन लीज को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम प्लांट पर पहुंचे अतर सिंह पर 70 से 80 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में उनके सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश के अनुसार, वह रविवार शाम करीब 6:30 बजे भौंड़ा गांव स्थित अपने क्रेशर खनन लीज प्लांट पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले में अतर सिंह और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को तत्काल वैर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अतर सिंह को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया। अतर सिंह भड़ाना को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। SMS थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे उपचार के दौरान पूर्व विधायक की मौत हो गई। वहीं, घायल गगन शर्मा का भरतपुर में इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद भौंड़ा गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। खबर के मुताबिक, घटना के बाद गांव में पुरुषों की मौजूदगी नहीं होने की बात भी सामने आई है। विवाद से जुड़े दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतर सिंह भड़ाना मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2003 में राजस्थान की वैर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक का पद संभाला था। उनकी मौत की खबर के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा है।

अन्य सम्बंधित खबरे