It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में तीन हॉस्पिटलों पर आयकर के छापे
By Lokjeewan Daily - 12-10-2026

राजस्थान में आयकर विभाग की टीम ने तीन हॉस्पिटल पर सोमवार सुबह छापेमारी की। सोमवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच टीमें तीनों हॉस्पिटल पहुंची। लगातार वित्तीय शिकायतें मिलने के बाद कार्रवाई की गई। आयकर विभाग की टीम हॉस्पिटल स्टाफ से पूछताछ के साथ ही डॉक्यूमेंट और डिजिटल डाटा खंगाल रही है।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, पार्क ग्रुप के जयपुर, सीकर और बहरोड़ के एक-एक हॉस्पिटल पर छापेमारी की गई है। इनमें जयपुर के मानसरोवर में स्थित अमर मेडिकल एण्ड रिसर्ज सेंटर में रेड की गई है। आयकर विभाग की ओर से सोमवार सुबह छापेमारी की कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया गया था।

हॉस्पिटल में मौजूद स्टॉफ से भी इनकम टैक्स डिपोर्टमेंट की टीम पूछताछ कर रही है। टीमों की ओर से हॉस्पिटल के ऑफिसों में लेन-देन सहित अन्य डॉक्यूमेंट को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही डिजिटल डाटा रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कार्रवाई जारी है। जल्द ही कार्रवाई पूरी कर खुलासा किया जाएगा।

अस्पताल के वित्तीय लेन-देन, कर भुगतान और सरकारी योजनाओं के तहत किए गए दावों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम कंप्यूटर, सर्वर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डिजिटल डेटा की जांच कर रही है। इसके अलावा, बिलिंग रिकॉर्ड, बैंक खातों के विवरण और अन्य दस्तावेज भी जांच के दायरे में हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे