
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
! जोधपुर। जोधपुर के करवड़ स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह चारण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और उसके मोबाइल से डेटा खंगाला जाएगा। मामले में सामने आई चैट में प्रिंसिपल और अन्य प्रोफेसरों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
शिकायत के अनुसार, छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जनवरी से लेकर अब तक कई बार अश्लील व्यवहार किया, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और पीछा कर यौन उत्पीड़न जैसी हरकतें कीं। मामला सामने आने और शनिवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी को बर्खास्त कर दिया था।
अब पुलिस जांच में किन-किन तथ्यों का खुलासा होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।


जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला . . .
2026-10-13 18:05:39
कृषि विकास की नई उड़ान, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में राजस् . . .
2026-10-13 18:03:18
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में ईकेडीडीए के महानिदेशक के सा . . .
2026-10-12 17:38:45
जयपुर में नवरात्रि के साथ ही गरबा महोत्सव की रौनक शुरू,गरबा में ग . . .
2026-10-13 18:00:43
कांग्रेस ने 57 जिला परिषद उम्मीदवारों की घोषणा की . . .
2026-10-13 17:54:39
ससुराल वालों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली . . .
2026-10-12 17:33:07