It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर,हरियाणा विधानसभा में जोरदार जीत का उत्साह जयपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जलेबी बनाते और पटाखे फोड़ते देखे गए। यहां तक कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जीत की जलेबी छानते नजर आए। सीएम भजनलाल शर्मा ने इसकी तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह विराट विजय न केवल भाजपा की है, वरन पूरे हरियाणा की जनता की है।
भजनलाल शर्मा ने कहा है कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के विजन पर विश्वास जताया है। हरियाणा के लोगों ने विकसित भारत, विकसित हरियाणा के लिए वोट देकर बड़े जनादेश के साथ भाजपा को जिताया है। मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। वहीं कांग्रेस लूट, झूठ और अफवाहों का सहारा लेकर राजनीति करती है। आज हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की इस राजनीति को नकार कर करारा जवाब दिया है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब मैं हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए गया था तो वहां की जनता का उत्साह देखकर कहा था कि हरियाणा में भाजपा की जीत की हैट्रिक बनेगी। आने वाले चुनावों में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। साल 2029 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा चौथी बार भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा की पूरी टीम को इस जीत के लिए बधाई। हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी जीत पर जयपुर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय के बाहर जलेबी बनाते और पटाखे फोड़ते देखा गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल, गुरु पूर्णिमा पर राज्य सरकार गुर . . .
2025-07-10 12:19:22
प्रदेश में व्यापार को आसान और सस्ता बनाने पर सरकार का फोकस : राज् . . .
2025-07-10 12:16:48
मुख्यमंत्री का डीग दौरा: श्रीनाथ जी के दर पर शीश नवाया, किया जल स . . .
2025-07-10 12:13:04
सावन के पहले दिन शिव भक्ति में लीन हुई डिप्टी सीएम दिया कुमारी . . .
2025-07-11 13:19:57
जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके . . .
2025-07-10 12:13:55
जयपुर में हो सकेगी बच्चों की हार्ट सर्जरी:20 करोड़ में बना ऑपरेशन- . . .
2025-07-10 11:59:06