
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने मदन राठौड़ को शुक्रवार सुबह कॉल किया। फोन उठाते ही सामने वाले व्यक्ति ने मदन राठौड़ को अपशब्द कहना शुरू कर दिए।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने राठौड़ को कहा- तू बहुत उछल-कूद कर रहा है। तुझे गोली मार दूंगा। राज्यसभा में इसलिए भेजा है क्या? मदन राठौड़ ने फोन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस अब फोन करने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर रही है।
घटना के बाद सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल सहित भाजपा के कई नेताओं ने फोन करके मदन राठौड़ से घटना की जानकारी ली।
B सीएम भजनलाल शर्मा को भी दो बार धमकी मिल चुकी है। इसी साल जनवरी और जुलाई में सीएम भजनलाल को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। जनवरी में जयपुर सेंट्रल जेल में 5 साल से बंदी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर CM भजनलाल को गोली मारने की धमकी दी थी।
वहीं, जुलाई में भी जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम के पास कॉल आया था। फोन करने वाले ने पुलिसकर्मियों को कहा था- वह सीएम को मार देगा। फोन की लोकेशन दौसा जेल की मिली थी। सर्च के दौरान दार्जिलिंग निवासी एक आरोपी को पुलिस ने डिटेन किया था।
SI भर्ती-2021 पर हाईकोर्ट की अंतिम मुहर : रद्द रहेगी पूरी भर्ती प . . .
2026-04-04 18:06:37
रेलवे परिसंपत्ति, प्रमुख सड़कों और चारागाह भूमि में वृक्षारोपण करे . . .
2026-04-04 18:02:53
SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल . . .
2026-04-03 17:19:24
जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मा . . .
2026-04-04 18:15:14
पत्नी की हत्या कर शव के पास रातभर बैठा रहा:पति ने चाकू से गला रेत . . .
2026-04-04 18:12:20
मुख्य सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, अब अर्ली वार्निंग और . . .
2026-04-03 17:24:40