
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर, दो दिन पहले पुणे से उपचार करवाकर राजस्थान के जोधपुर लौटे आसाराम की शुक्रवार को फिर तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल से भगत की कोठी स्थित आरोग्य चिकित्सा केंद्र लाया गया। बताया जा रहा है कि आसाराम हार्टबीट बढ़ने से असहज हो गया था, जिसके चलते यहां लाया गया, आसाराम के चिकित्सा केंद्र पहुंचते ही एसीपी छवि शर्मा भी वहां पहुंचीं।
एसीपी ने पुलिस कर्मियों को भक्तों की भीड़ को वहां से सावधानी पूर्वक हटाने के निर्देश दिए। एसीपी ने बताया कि आसाराम को पुलिस सुरक्षा में चिकित्सा केंद्र में रखा गया है। आरोग्यम केंद्र के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता लगाया गया है। आसाराम को पहली बार नवंबर में हाईकोर्ट से पुणे के माधव बाग में उपचार करने के लिए पहली बार पेरोल मिली थी। उसके बाद वे लगातार उपचार के लिए पैरोल पर बाहर आ रहे है। Bottom of Form
रातानाडा थाना पुलिस जेल से एंबुलेंस लेकर आसाराम को जब चिकित्सा केंद्र के अंदर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में आसाराम के भक्त मौजूद थे। आसाराम ने एंबुलेंस से उतरते ही अपने भक्तों को इशारा किया कि सब चुप रहो। इसके बाद वह चिकित्सा केंद्र में चला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उसके भक्त मौजूद रहे। पुलिस ने अस्पताल के दोनों तरफ 50-50 मीटर दूर बैरिकेड लगाए हैं।
SI भर्ती-2021 पर हाईकोर्ट की अंतिम मुहर : रद्द रहेगी पूरी भर्ती प . . .
2026-04-04 18:06:37
रेलवे परिसंपत्ति, प्रमुख सड़कों और चारागाह भूमि में वृक्षारोपण करे . . .
2026-04-04 18:02:53
SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल . . .
2026-04-03 17:19:24
जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मा . . .
2026-04-04 18:15:14
पत्नी की हत्या कर शव के पास रातभर बैठा रहा:पति ने चाकू से गला रेत . . .
2026-04-04 18:12:20
मुख्य सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, अब अर्ली वार्निंग और . . .
2026-04-03 17:24:40