
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना (PKC-ERCP) का नाम अब राम जल सेतु लिंक परियोजना होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात एक्स पर पोस्ट करके पीकेसी का नाम राम जल सेतु लिंक परियोजना करने की घोषणा की है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर सीएम ने इसके पोस्टर का भी विमोचन किया।
पानी और सिंचाई के इस प्रोजेक्ट का नाम पहले पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट( ERCP) था। सरकार बदलने के बाद इसका नाम बदलकर पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना(PKC) किया गया और अब इसे राम जल सेतु लिंक परियोजना के नाम से जाना जाएगा।
17 दिसंबर पीएम नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर 2024 को जयपुर के पास हुए समारोह में पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना का लोकार्पण किया था। इस मौके पर मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच एमओयू भी हुए थे। पीकेसी पर पहले दिल्ली में राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच MOU हो चुका है।
राम जल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों की 3.25 करोड़ की आबादी को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही 25 लाख किसानों की लगभग चार लाख हैक्टेयर जमीन में सिंचाई भी होगी।
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49