It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महिला दिवस पर राजस्थान में आधी आबादी को रोडवेज बसयात्रा में पूरी छूट
By Lokjeewan Daily - 06-03-2025

जयपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं और लड़कियां राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाता है। रोडवेज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं एवं लड़कियां राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण एवं एक्सप्रेस बसों (एसी और वोल्वो को छोड़कर) में राज्य की सीमा के भीतर फ्री में यात्रा कर सकेंगी।

रोडवेज के प्रबन्ध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसी और वोल्वो में महिलाओं और लड़कियों को नि:शुल्क सफर की सुविधा नहीं होगी। दूसरी शर्त यह कि महिला दिवस पर महिलाओं और लड़कियों राज्य के भीतर ही और केवल रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने की सुविधा होगी।

राजस्थान रोडवेज की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महिलाओं और लड़कियों को यह सुविधा 7 मार्च को आधी रात 12 बजे से मिलेगी। महिलाओं और लड़कियों के लिए फ्री में यात्रा करने की यह सुविधा आठ मार्च को रात 11 बजकर 59 मिनट तक ही लागू रहेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं और लड़कियां सूबे में कहीं भी रोडवेज की बस में इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार 8 करोड़ प्रदेशवासियों के विश्वास को कायम रखते हुए काम कर रही है। इस साल का बजट भी उसी का प्रतिबिंब है। हम सभी के सहयोग से विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक साल में संकल्प पत्र के 55 फीसदी वादे पूरे किए जा चुके हैं। किसान, महिलाओं, गरीबों और युवाओं के हितों के लिए हमारी सरकार लगातार फैसले ले रही है।

अन्य सम्बंधित खबरे