It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

प्रदेश के सभी म्यूजियम में आज टूरिस्ट को फ्री एंट्री
By Lokjeewan Daily - 18-05-2024

जयपुर समेत प्रदेश के सभी म्यूजियम में आज टूरिस्ट को फ्री एंट्री दी जा रही है। देशी और विदेशी मेहमानों का माला पहनाकर तिलक लगाकर राजस्थानी परंपरा से स्वागत भी किया जा रहा है।

      आज इंटरनेशनल वर्ल्ड म्यूजियम  डे के मौके पर खास कार्यक्रम रखे गए हैं। प्रमुख पर्यटक स्थलों पर राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।जयपुर के आमेर महल, हवामहल, अल्बर्ट हॉल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ फोर्ट में फ्री एंट्री है। इसके साथ सुबह से ही पर्यटकों का स्वागत-सत्कार किया जाएगा। अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में ‘क्रूसेडर्स फॉर कल्चर’ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जंतर-मंतर में ज्योतिषविदों की ओर से जंतर-मंतर के यंत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जबकि शाम 7 बजे आकाश दर्शन कराया जाएगा।

    सबसे पहले इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ म्यूजियम ने 1977 में म्यूजियम डे मनाने की शुरुआत की थी। इसका मूल उद्देश्य संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1983 में इस विषय पर एक प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद से ही हर साल 18 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम डे मनाया जाता है। 1992 में अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम परिषद के निर्णय के मुताबिक इस हर साल एक थीम के साथ मनाने की शुरूआत हुई थी। इस साल की थीम शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय है।

अन्य सम्बंधित खबरे