
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य (ट्रेडिशनल डांस) को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार 19 नवंबर 2025 को राज्य के सभी सातों संभागीय मुख्यालयों पर ‘घूमर महोत्सव-2025’ का आयोजन करेगी। महोत्सव उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की पहल पर किया जाएगा।
पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार ने बताया कि घूमर राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है और इस महोत्सव के जरिए इसे युवाओं और खासतौर पर महिलाओं के बीच लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 6 बजे से एक साथ अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में होगा।
महोत्सव में 12 साल से ज्यादा उम्र की लेडीज भाग ले सकेंगी। स्कूल-कॉलेज की छात्राएं, डांस स्कूल के सदस्य, गृहिणियां, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और पंजीकृत क्लब इसमें शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण दो श्रेणियों हाेगा, जिसमें व्यक्तिगत और सामूहिक में किया जा सकता है। प्रतियोगिताओं में केवल समूह ही भाग लेंगे और प्रत्येक समूह में 20 से 25 सदस्य होना अनिवार्य है।
महोत्सव में भाग लेने के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://ghoomar.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सभी संभागीय पर्यटन कार्यालयों में प्रतिभागियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
पुरस्कार और प्रशिक्षण महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ सामूहिक नृत्य, पोशाक, आभूषण और सर्वश्रेष्ठ नृत्य-निर्देशन जैसी श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक संभाग से विजेता समूह को राज्य के प्रमुख पर्यटन महोत्सवों में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51