
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जयपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। गांधी सर्किल से शुरू हुई इस एकता दौड़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में युवा, छात्र और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि आजादी के बाद जब देश सैकड़ों रियासतों में बंटा हुआ था, तब लौहपुरुष पटेल ने अदम्य साहस और कुशल कूटनीति से पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया। सरदार पटेल ने सशक्त भारत की नींव रखी थी, अब उस भारत को विकसित बनाने की जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से पहले राजस्थान में पेपर लीक की घटनाओं से युवा निराश थे, लेकिन पिछले दो सालों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। अब तक 91 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
राजस्थान में तीनों बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं के बिलों में अतिर . . .
2025-12-12 12:37:56
प्रदेश की 225 एडवोकेट्स बार के चुनाव आज . . .
2025-12-12 12:31:31
राजस्थान केवल एक डेस्टिनेशन नहीं, निवेश का पावर हाउस भी : शेखावत . . .
2025-12-11 13:04:28
जयपुर में इंटरनेशनल हेल्थ साइकोलॉजी सेमिनार की शुरुआत . . .
2025-12-12 12:43:06
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी:अब मेट्रो विस्तार का रास्ता साफ . . .
2025-12-12 12:40:05
जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट्स स्थगित . . .
2025-12-12 12:33:51