It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में प्राइवेट स्लीपर बसों की हड़ताल चौथे दिन मंगलवार को खत्म
By Lokjeewan Daily - 05-11-2025

राजस्थान में प्राइवेट स्लीपर बसों की हड़ताल चौथे दिन मंगलवार को खत्म हो गई। परिवहन मुख्यालय में हुई बातचीत के बाद बस ऑपरेटर्स यूनियन ने बिना शर्त हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। इससे पहले परिवहन मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा से भी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हो चुकी थी।

सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के निर्देश पर बस ऑपरेटर्स यूनियन के प्रतिनिधियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई।

बैठक में सरकार की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा गया कि बिना बॉडी कोड या सुरक्षा मानकों को पूरा किए किसी भी बस के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- हम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार जितने ही गंभीर हैं। उन्होंने कहा- हम बिना किसी शर्त के बसों की हड़ताल वापस लेते हैं। सुरक्षा के सभी मापदंड पूरे करके ही बसों का संचालन करेंगे।

उन्होंने कहा- सड़क हादसे चिंताजनक हैं और उनमें हुई जनहानि पर हमें गहरा दुख है। आगे से हर बस में सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

अन्य सम्बंधित खबरे