It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान के सभी 41 जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की शुक्रवार को अधिसूचना जारी
By Lokjeewan Daily - 22-11-2025

प्रदेश में 3416 नई ग्राम पंचायत बनाई गई हैं। सबसे ज्यादा 270 नई पंचायत बाड़मेर और सबसे कम 19 पंचायत झालावाड़ में बनीं हैं। राज्य सरकार ने राजस्थान के सभी 41 जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अब पंचायतीराज का नक्शा बदल गया है।

जितनी नई पंचायत बनी है। उससे दोगुनी पंचायतों का पुनर्गठन किया है। लगभग हर पंचायत की सीमाओं में बदलाव हुआ है। इसका स्थानीय राजनीति पर भी असर होगा। प्रदेश में नई पंचायतें बनाने के बाद अब सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के बड़ी संख्या में पद बढ़ जाएंगे।

जितनी नई पंचायतें बनेंगी, उतने ही सरपंच और उपसरपंच ज्यादा बनेंगे। वार्ड पंचों के पद भी हजारों में बढ़ेंगे। अब नए चुनाव इन्हीं पंचायतों के हिसाब से होंगे।

रेगिस्तानी जिलों में मापदंडों में छूट की वजह से नई पंचायत ज्यादा बनी हैं। मौजूदा सरकार ने साल भर पहले से पंचायतों के पुनर्गठन का काम शुरू किया था।

नई पंचायत बनाने और पंचायतों के पुनर्गठन के लिए जिलों से प्रस्ताव मंगवाकर पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग को भेजे गए थे। राजनीतिक तौर पर भी बीजेपी ने इसके लिए कमेटी बनाई थी।

अन्य सम्बंधित खबरे