It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

राजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान आज सरकार ने जनहित में एक बड़ी घोषणा की, वहीं कफ सीरप से हुई मौतों के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। 
बाड़ी (धौलपुर) से भाजपा विधायक जसवंत गुर्जर के सवाल का जवाब देते हुए वन मंत्री संजय शर्मा ने सदन को सूचित किया कि सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष में होने वाली जनहानि के प्रति गंभीर है।
मुआवजे में वृद्धि : मंत्री ने घोषणा की कि वन्यजीवों के हमले में मौत होने पर दी जाने वाली सहायता राशि को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किया जा रहा है।
नियमों में बदलाव : उन्होंने बताया कि इस वृद्धि के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
इसी चर्चा के दौरान विधायक जसवंत गुर्जर द्वारा महाकवि गोपालदास नीरज के गीत का उल्लेख करने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उन्हें टोकते हुए विषय पर केंद्रित रहने के निर्देश दिए।

अन्य सम्बंधित खबरे