It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

सदन में कफ सीरप से हुई बच्चों की मौतों का मुद्दा गरमाया रहा। कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को घेरते हुए सरकार की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए।
स्वास्थ्य मंत्री के प्रमुख तर्क :
डॉक्टर की सलाह का अभाव : मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जिन बच्चों की मृत्यु हुई, उन्हें दवा डॉक्टरों की सलाह पर नहीं दी गई थी। माता-पिता ने बाजार से दवा लाकर बच्चों को दी, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है।
ओवरडोज का कारण : खींवसर ने कहा, "कफ सीरप में कोडीन जैसे केमिकल होते हैं। मौतों का कारण दवा की खराबी नहीं बल्कि उसका 'ओवरडोज' था।"
पुराना स्टॉक : उन्होंने यह भी जोड़ा कि ये दवाएं 2014 से (कांग्रेस शासन के समय से) ही प्रचलन में हैं।
विपक्ष की आपत्ति : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री के जवाब पर पलटवार करते हुए कहा कि जब मंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि मौतें हुई हैं, तो इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि संबंधित दवा कंपनी कई राज्यों में ब्लैकलिस्टेड है और सरकार को इसकी गुणवत्ता की फिर से जांच करानी चाहिए।
फ्री दवा योजना पर सवाल
कांग्रेस ने राज्य की निशुल्क दवा योजना (Free Medicine Scheme) पर भी सवाल उठाए। विपक्ष का आरोप था कि अस्पतालों में ओपीडी (OPD) की संख्या बढ़ने के बावजूद सरकार द्वारा दवाइयों पर किया जाने वाला खर्च कम हो रहा है, जो योजना की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

अन्य सम्बंधित खबरे