
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
बांसवाड़ा साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसने सोशल मीडिया पर खुद को 'IPS अधिकारी' बताकर एक युवती से शादी की और फिर उसकी जिंदगी भर की कमाई पर डाका डाल दिया। पुलिस ने ₹10,000 के इनामी बदमाश अक्षत राज कोठारी (35) को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षत ने साल 2024 में फेसबुक के जरिए पीड़िता से संपर्क किया था। उसने खुद को दिल्ली में तैनात एक IPS अधिकारी बताया। पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाने और भरोसा जीतने के बाद उसने शादी रचा ली।
शादी के बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया। उसने अपनी पत्नी के दस्तावेजों (Documents) का गलत इस्तेमाल कर बैंक से ₹19 लाख का लोन लिया। जैसे ही रकम उसके हाथ लगी, वह युवती को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अक्टूबर 2024 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अक्षत पिछले डेढ़ साल से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में अपनी पहचान छुपाकर एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी के रूप में रह रहा था।
साइबर थाना प्रभारी हरिओम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट (सोशल मीडिया और इंटरनेट ट्रैकिंग) का पीछा किया। लगातार लोकेशन ट्रैक करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को इंदौर में दबिश दी और उसे धर दबोचा।
अपराधिक रिकॉर्ड : पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के 19 मुकदमे दर्ज हैं।राजस्थान पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर रखा था।
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49