
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा ने वेल में आकर की दौसा तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शून्यकाल में बैरवा ने कहा कि दौसा तहसीलदार वंचित तबके के मकान तोड़ रहा है, उसने खराब व्यवहार किया।
इसके बाद बैरवा ने वेल में आकर नारेबाजी करने लगे तो स्पीकर ने नाराजगी जताई। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक में बहस भी हो गई।
इससे पहले विधानसभा में राइट टू हेल्थ एक्ट के नियमों से जुड़े सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के जवाब पर जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ।
वहीं, भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने अवैध खनन को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। प्रश्नकाल में सरकार ने स्पष्ट किया कि वो स्टेट हाईवे पर प्राइवेट गाड़ियों को टोल फ्री नहीं करेगी।
प्रदेश के स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों को सरकार टोल फ्री नहीं करेगी। भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल के सवाल के जवाब में ये जानकारी दी।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि 14 मई 2018 को निजी हल्के वाहनों को स्टेट हाईवे से टोल मुक्त करने की अधिसूचना को 31 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने वापस ले लिया था।
वहीं, भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने अवैध खनन माफिया पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वन विभाग के अफसरों पर अवैध खनन माफिया से मिलीभगत के आरोप लगाए।
कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा ने वेल में आकर नारेबाजी की। उन्होंने दौसा तहसीदार को हटाने की मांग की। बैरवा के हंगामे से नाराज स्पीकर ने बैरवा को अनुशासन में रहने की हिदायत दी।
सीएम अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : - राइट टू हेल्थ पर चिकित्सा मं . . .
2026-02-12 13:48:37
12 फरवरी से 10वीं-12वीं सहित कई बोर्डों की परीक्षाओं का आयोजन . . .
2026-02-12 13:41:32
विधानसभा में हंगामा, स्टेट हाईवे टोल फ्री नहीं होंगे . . .
2026-02-12 13:35:34
जयपुर : बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत . . .
2026-02-12 13:50:25
जयपुर में 13-14 फरवरी को मसालों का महाकुम्भ . . .
2026-02-12 13:46:28
JDA विकास: मानसरोवर में 13 लोकेशन पर सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट . . .
2026-02-12 13:43:49