
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती खत्म हो चुकी है और ठीक इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को एक प्रेरक संदेश देते हुए उनकी हौसला अफजाई की है। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं ही नहीं, बल्कि सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों की परीक्षाओं में बैठने वाले सभी विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे घर में सहयोगपूर्ण और सकारात्मक माहौल बनाए रखें, ताकि बच्चे बिना दबाव के बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों पर अनावश्यक अपेक्षाएँ न डालें, बल्कि उन्हें प्रेरित करें कि वे अपनी तैयारी पर भरोसा रखें।
भजनलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा को जीवन की एक आवश्यक सीढ़ी की तरह लें न चिंतित हों और न ही आत्मविश्वास खोएं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और एकाग्रता से दिया गया हर प्रयास सफलता की ओर ले जाता है।
राज्य सरकार की तैयारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू और सुरक्षित संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।
राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 21 . . .
2026-03-03 12:54:24
चूरू में होटल में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी, होटल मालिक की म . . .
2026-03-03 12:41:39
राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा . . .
2026-03-03 12:32:49
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन, CM भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में . . .
2026-03-03 12:39:35
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ . . .
2026-03-03 12:37:56
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में भक्तों ने खेली होली:चंग की थाप पर . . .
2026-03-03 12:30:15