It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सरकार ने दिए ट्रोमा-अग्निकांड के जिम्मेदारों पर एक्शन के निर्देश
By Lokjeewan Daily - 26-02-2026

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके बाद मरीजों को लेकर परिजन भागने लगे थे। यह घटना 5 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:20 बजे ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से हुई थी।

मामले में तीन महीने से जांच कमेटी ने रिपोर्ट दबा रखी थी। घटना की जांच के लिए बनाई कमेटी की रिपोर्ट जब मीडिया में उजागर हुई तो सरकार को जिम्मेदारों पर एक्शन याद आया। मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मामले में हॉस्पिटल इंजीनियर को सस्पेंड करने, एसएमएस हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक और ट्रोमा सेंटर के पूर्व नोडल ऑफिसर को चार्जशीट जारी करने के लिए कहा है।

मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट सचिव ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को कार्रवाई के निर्देश​ दिए। इसमें हॉस्पिटल इंजीनियर गोपाल कृष्ण दशोरा को 16सीसीए नोटिस (चार्जशीट) देकर उसे सस्पेंड करने के लिए कहा है।

वहीं पूर्व अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, पूर्व नोडल ऑफिसर डॉ. अनुराग धाकड़ को मामले में चार्जशीट देने के लिए कहा है। इन दोनों को ही घटना के बाद अगले दिन पद से हटा दिया गया था। जबकि कॉन्ट्रेक्टर पर लगे नर्सिंग ऑफिसर योगेश कुमार की सेवाएं समाप्त करने का फैसले के लिए कहा गया।

अन्य सम्बंधित खबरे