It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, 20 मिनट दिखेगा
By Lokjeewan Daily - 03-03-2026

राजस्थान में मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। ये करीब 20 मिनट तक दिखाई देगा। श्री सत्यनारायण पूर्णिमा के दिन ग्रहण के कारण सुबह से ही धार्मिक गतिविधियों में बदलाव देखने को मिला।

ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर सूतककाल शुरू हो गया। इस कारण अधिकतर मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 26 मिनट है। कई स्थानों पर ‘ब्लड मून’ का नजारा भी दिखाई दे सकता है।

चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा, जबकि ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 47 मिनट पर हो जाएगी। ऐसे में चंद्रग्रहण का अंतिम चरण ही जयपुर में देखा जा सकेगा।

गुरुत्वाकर्षण बल यानी ग्रेविटेशनल फोर्स की वजह से पृथ्वी और सभी दूसरे ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी, 365 दिनों में सूर्य का एक चक्कर लगाती है।

जबकि चंद्रमा एक प्राकृतिक उपग्रह है, जो पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। उसे पृथ्वी के एक चक्कर लगाने में 27 दिन लगते हैं।

सूर्य के चक्कर लगाने के दौरान कई बार ऐसी स्थिति बनती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने से चंद्र ग्रहण होता है।

चंद्रग्रहण की घटना तभी होती है जब सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा एक सीध में हो, खगोलीय विज्ञान के अनुसार ये केवल पूर्णिमा के दिन ही संभव होता है। इसी वजह से ज्यादातर चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन होते हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे