It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस-गोदारा गैंग के 214 बदमाश पकड़े
By Lokjeewan Daily - 03-03-2026

राजस्थान पुलिस ने रविवार को 19 जिलों में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग सहित अन्य गिरोहों के 214 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और ड्रग्स जब्त की।

झुंझुनूं में पुलिस ने 8,153 अफीम के पौधे भी बरामद किए हैं। पंजाब के बंबीहा गैंग से 11 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद की गईं।

डीजीपी (राजस्थान) राजीव कुमार शर्मा ने बताया- राजस्थान को भयमुक्त वातावरण देने के लिए संगठित गिरोहों के खिलाफ रविवार तड़के बड़ी घेराबंदी की गई। इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य अवैध हथियार रखने वाले, इलाके में रंगदारी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोहों से जुड़े नेटवर्क को जड़ से उखाड़ना था।

राजस्थान पुलिस की ओर से जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट सहित कुल 19 जिलों में कार्रवाई की गई।

अन्य सम्बंधित खबरे