
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। गर्मी के दस्तक देने के बजाय प्रदेश में मानसून जैसा नजारा दिखने लगा है। नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होते ही रेगिस्तानी जिलों से लेकर राजधानी जयपुर तक मेघ गर्जना और तेज बिजली के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। नागौर में चने के आकार के ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।
17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट : आंधी-बारसात का दौर जारी मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भारी बारिश की चेतावनी: इन जिलों में 20 से 50MM तक बरसात हो सकती है।
ओलावृष्टि: नागौर के साथ-साथ कई अन्य जिलों में ओले गिरने की संभावना है।
तापमान में गिरावट : जैसलमेर के चांधन, बीकानेर और श्रीगंगानगर में सुबह हुई तेज बारिश के कारण पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
राजधानी जयपुर में भी मंगलवार सुबह से ठंडी हवाओं ने दस्तक दी है। शहर के कई हिस्सों में हुई बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं।
कमजोर मानसून की आहट :
बार-बार सक्रिय हो रहे 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) ने इस साल मानसून के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि:
तापमान का खेल : मानसून के अच्छे रहने के लिए तेज गर्मी जरूरी है, लेकिन बार-बार हो रही बारिश ने धरती को ठंडा कर दिया है।
अल-नीनो का साया : जुलाई-अगस्त के बीच अल-नीनो के सक्रिय होने की संभावना 60 से 80 फीसदी है। अगर ऐसा हुआ, तो मानसून के सबसे अहम महीनों में बारिश की भारी कमी देखी जा सकती है।
आगामी अपडेट्स पर नज़र : मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम का असर 8 अप्रैल तक बना रहेगा, जबकि 9 अप्रैल से आसमान साफ होने की उम्मीद है। वहीं, निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट आज (7 अप्रैल) मानसून का अपना पहला पूर्वानुमान जारी करेगी, जिससे इस साल की बारिश की तस्वीर और साफ हो जाएगी।
राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए RPL की तैयारी . . .
2026-04-07 15:49:09
-केंद्र सरकार किसी राज्य पर योजनाएं थोपना नहीं चाहती:शिवराज . . .
2026-04-07 15:46:53
रेगिस्तान में बरसे ओले, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट . . .
2026-04-07 15:12:46
हॉलीवुड फिल्म में संजय दत्त के साथ दिखेंगी स्नेहा सिद्ध: . . .
2026-04-07 15:52:28
जयपुर में कांग्रेस विधायक की बेटी की कार का एक्सीडेंट: . . .
2026-04-07 15:50:51
राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. रमन कुमार दवे ने की शिष्टाचा . . .
2026-04-07 15:09:51