It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान गैस घरेलू कनेक्शन जारी करने में औसतन 3 से 4 गुणा बढ़ोतरी करेगी : पाटनी
By Lokjeewan Daily - 09-04-2026

जयपुर राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान गैस द्वारा कोटा में पाइपलाइन से नए गैस कनेक्षन जारी करने में औसतन प्रतिदिन तीन से चार गुणा तक की बढ़ोतरी करेगी। राजस्थान स्टेट गैस के नए प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों से वीसी के माध्यम से संवाद कायम करते हुए यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना विकसित क्षेत्रवासियों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। वर्तमान हालातों में केन्द्र व राज्य सरकार आमनागरिकों, औद्योगिक संस्थाओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को प्राकृतिक गैस सुविधा से जोड़ने के लिए गंभीर है।
आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने बताया कि वर्तमान आरएसजीएल द्वारा प्रतिदिन औसतन 50 से 60 डीपीएनजी कनेक्शन किये जा रहे हैं। इसे बढ़ाकर प्रतिदिन औसतन 150 से 200 तक ले जाने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने कोटावासियों से भी आग्रह किया कि वे आगे आकर एलपीजी से डीपीएनजी से जुड़ें। पाइपलाइन से घरेलू गैस सुविधा सस्ती, सुरक्षित, हरित उर्जा और 24 गुणा 7 उपलब्ध सुविधा है। आरएसजीएल डीपीएनजी के नए कनेक्शनों पर आकर्षक प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।
एमडी पाटनी ने आरएसजीएल के फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे होटल, ढ़ाबा, रेस्टोरेंट आदि को डीपीएनजी सुविधा से जोड़े। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी अभियान चलाकर पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान उपमहाप्रबंधक विवेक श्रीवास्तव व विवेक रंजन ने उपलब्ध मानव संसाधन का बेहतर उपयोग करते हुए कार्य में गति लाने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
उप महाप्रबंधक कोटा सीपी चौधरी ने बताया कि डीपीएनजी के दैनिक कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने और कोटावासियों को प्रेरित करने के लिए अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वीसी में उपमहाप्रबंधक ग्वालियर शिव दीक्षित, मुख्य वित अधिकारी दीप्तांशु पारीक, प्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया सीएस विनिता सोनी, मीडिया सलाहकार राजेन्द्र शर्मा व जयपुर, कोटा, नीमराणा, ग्वालियर व कूकस के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

अन्य सम्बंधित खबरे