
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
उदयपुर, । आबकारी आयुक्त नमित मेहता के अनुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए मार्च माह में 2 लाख 5 हजार 146 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में 820 केस दर्ज करते हुए 605 को गिरफ्तार किया गया। आबकारी आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई। प्रदेश में मार्च माह में 2 लाख 5 हजार 146 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा 8114, देशी मदिरा 4168, अवैध मदिरा 4621, बीयर 10566 बोतल को सीज किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रषासन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत मार्च माह में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 820 केस दर्ज करते हुए 605 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 12 दुपहिया वाहन, 6 हल्के चार पहिया वाहन, 2 भारी चार पहिया वाहन सहित 20 वाहनों को सीज किया गया है।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस समारोह आयोजित - नवकार महामंत्र प्राचीनत . . .
2026-04-09 15:41:27
आबकारी विभाग की निरोधात्मक कार्रवाई में 820 केस दर्ज - 605 गिरफ्त . . .
2026-04-09 15:39:22
राजस्थान गैस घरेलू कनेक्शन जारी करने में औसतन 3 से 4 गुणा बढ़ोतरी . . .
2026-04-09 15:36:15
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्थानीय नागरिकों से पार्क में किया संवा . . .
2026-04-09 15:48:39
RU में छात्रसंघ चुनाव पर आर-पार की जंग : छात्रों ने दी उग्र आंदो . . .
2026-04-09 15:46:47
RAJ-RERA : फ्लैट देने में लापरवाही पर द क्राउन प्रोजेक्ट का बिल्ड . . .
2026-04-09 15:44:58